फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री बोले, नहीं बनेगा मैकलोडगंज-त्रियुंड रोपवे

Mon, 23 May 2016 01:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैकलोडगंज-त्रियुंड रोपवे पर पेंच फंस गया है। मैकलोडगंज से करीब 15 दूर किलोमीटर दूर धौलाधार पहाड़ में बसे विश्व विख्यात पर्यटन ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड का दौरा करने के बाद शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने अब त्रियुंड तक रोपवे बनाने को लेकर मन बदल लिया है। सुधीर शर्मा ने कहा कि धर्मशाला-मैकलोडगंज और चामुंडा-हिमानी चामुंडा दोनों रोपवे बनेंगे।
विज्ञापन


लेकिन, मैकलोडगंज-त्रियुंड रोपवे बनाने को लेकर मेरा विचार बदल गया है। हालांकि, त्रियुंड तक रोपवे बनाने को लेकर अंतिम फैसला वह मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से चर्चा करने के बाद लेंगे।  उन्होंने कहा कि जब मैनें त्रियुंड का दौरा किया तो वहां देखा कि यह स्थल अत्यंत रणनीक है।

त्रियुंड तक रोपवे बनने पर इस रमणीक स्थल में पर्यटकों की आमद मैकलोडगंज और अन्य भीड़भाड़ वाले पर्यटन स्थलों की तरह हो जाएगी। गौर रहे कि सरकार ने धर्मशाला-मैकलोडगंज, मैकलोडगंज-त्रियुंड और चामुंडा-हिमानी चामुंडा तीन रोपवे बनाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन


त्रियुंड ट्रैक के विकास को बनेगा मास्टर प्लान
त्रियुंड ट्रैक को विकसित करने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। ट्रैकिंग रूट पर पर्यटकों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रकृति के साथ छेड़छाड़ होगी। इस बात का ध्यान रखते हुए इस ट्रैक को प्राकृतिक रूप में ही विकसित करने पर बल दिया जाएगा। ट्रैक के समस्त ब्लैक स्पॉटों पर फेंसिंग करवाई जाएगी। इससे किसी प्रकार की दुर्घटना का अंदेशा नहीं रहेगा।

त्रियुंड में पर्यटकों की सुविधा के लिए बिजली और पानी की व्यवस्था भी करवाई जाएगी। कैंपिंग साइट पर शौचालयों का निर्माण किया जाएगा और रास्ते में जगह-जगह ईको फ्रेडंली रेन शेल्टर बनाए जाएंगे। ये बातें शहरी विकास, आवास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने त्रियुंड ट्रैक का स्वयं निरीक्षण करने के बाद कहीं। सुधीर शर्मा ने जिला के आला अधिकारियों के साथ ट्रैकिंग की।

पेयजल की व्यवस्था के लिए त्रियुंड से पहले बह रहे नाले से पानी लिफ्ट किया जाएगा और सोलर पेनल के माध्यम से यहां बिजली की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि पर्यटकों को प्लास्टिक इत्यादि कूड़े-कचरे के प्रबंधन के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से त्रियुंड एवं रास्ते में जगह-जगह जागरूकता होर्डिंग लगाए जाएंगे।

त्रियुंड में पर्यटकों की संख्या को रेगुलेट करने की व्यवस्था भी की जाएगी। गलूं में चैकपोस्ट लगाकर त्रियुंड जाने वाले पर्यटकों का पंजीकरण किया जाएगा तथा एक निश्चित संख्या से ऊपर पर्यटकों को त्रियुंड जाने की स्वीकृति नहीं होगी। इसी केंद्र में पर्यटकों की ओर से ले जाया जा रहा सामान चैक किया जाएगा और उन्हें अपने साथ ले जा रहे प्लास्टिक के सामान एवं खाद्य पदार्थों के रैपरों को वापस लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

शहरी विकास मंत्री ने उपायुक्त कांगड़ा रितेश चौहान, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी, डीएफओ प्रवीण ठाकुर, एसडीएम धर्मशाला श्रवण मान्टा, अधिशासी अभियंता विद्युत् अजय शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य दीपक गर्ग, अन्य प्रशासनिक

अधिकारियों सहित इलाका एवं स्नो लाईन तक लगभग 15 किलोमीटर की ट्रैकिंग कर वहां की भौगोलिक परिस्थितियों का जायजा लिया। इस ट्रैकिंग के दौरान सुधीर शर्मा के साथ नगर निगम धर्मशाला के उप-महापौर देवेंद्र जग्गी, अमित डोगरा, राकेश राणा सहित अन्य स्थानीय युवा भी ट्रैकिंग पर गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें