फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में धड़ेबाजी के लिए जगह नहीं: पाटिल

Tue, 07 Jul 2020 04:50 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हाईकमान ने हिमाचल कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और बयानबाजी पर नोटिस लिया है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि कोई भी पार्टी नेता अपनी बात मीडिया के माध्यम से नहीं रखेगा। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। बीते कुछ समय से पार्टी नेता मीडिया के माध्यम से आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस के लिए अनुशासन सर्वोपरि है। सभी नेता निर्धारित लक्ष्मण रेखा के अंदर रहे और भाजपा के खिलाफ लड़ाई लड़ें।

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान स्थिति पर नजर बनाए हुए है। पार्टी में धड़ेबाजी के लिए कोई जगह नहीं होगी। हमारा प्रयास हमेशा जोड़ने का रहा है। इस नीति पर ही काम करना होगा। उन्होंने दलील दी कि  हिमाचल की भाजपा सरकार पूरी तरह नाकाम हो गई है। लोगों का सरकार से मोह भंग हो चुका है। ख़ास तौर पर कोरोना काल में सरकार जनता की मदद करने में विफल हो गई है। भाजपा  सरकार चुनावी वायदे पूरे नहीं कर पाई है। राष्ट्रीय राजमार्ग बने नहीं, इन्वेस्टर मीट कागजी है और कर्ज बढ़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें