फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्टरोड से आईजीएमसी तक ‘नो पार्किंग जोन’

Fri, 25 Jul 2014 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने कार्ट रोड से वाया कैंसर अस्पताल आईजीएमसी के मुख्य गेट तक जाने वाली सड़क को ‘नो पार्किंग जोन’ घोषित कर दिया है। इस मार्ग पर आए दिन दर्जनों वाहन खड़े होते थे।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि सड़क किनारे अनाधिकृत तौर पर वाहन खड़े रहते हैं जिस कारण बार बार जाम लगने से आपातकालीन समय में एंबुलेंस अथवा अन्य वाहन फंसने का डर रहता है।

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में वाहन पार्क किए जाने की सूरत में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने वाहन चालकों से भी आह्वान किया कि मार्ग पर वाहन खड़े न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे ट्रैफिक पुलिस को भी आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें