हिमाचल में फिलहाल न तो नया नगर निगम बनेगा और न ही नगर निकाय। राज्य चुनाव आयोग ने हिमाचल सरकार को पत्र लिखकर कहा है कि शहरी निकायों में इसी साल चुनाव होने हैं, ऐसे में अभी नगर निगम और शहरी निकाय नहीं बनाए जा सकते।
आयोग ने सरकार से वार्डों के पुनर्सीमांकन का कार्य जल्द निपटाने को कहा है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने आयोग की ओर से पत्र मिलने की पुष्टि की है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में धर्मशाला को नगर निगम बनाया है।
प्रदेश में 3 और नई पंचायतों को शहरी निकायों में शामिल किया गया है। हमीरपुर और सोलन को नगर निगम और कई क्षेत्रों को नगर पंचायत और नगर परिषद बनाए जाने की चर्चा चल रही है, लेकिन अब राज्य चुनाव आयोग ने शहरी विकास विभाग को कहा है कि वह वार्डों का पुनर्सीमांकन करे ताकि समय रहते चुनाव हो सके।