फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस समेत 20 सेवाओं के लिए नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, सॉफ्टवेयर तैयार

Tue, 04 Feb 2020 11:36 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

 हिमाचल परिवहन विभाग ने आम लोगों को 20 तरह की सेवाएं देने के लिए वेब आधारित सॉफ्टवेयर तैयार किया है। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अब घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। लोकमित्र केंद्रों में भी लोग ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और परमिट जैसी सेवाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे। 

विज्ञापन


आवेदन के लिए लोकमित्र केंद्र 30 रुपये जबकि दस्तावेज आने पर प्रति पृष्ठ 10 रुपये लेंगे। यह व्यवस्था लागू कर दी गई है। लोगों को अब परिवहन विभाग के कार्यालयों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी। इस सॉफ्टवेयर के माध्यम से लोगों को घर-द्वार पर सेवाएं मिलेंगी। 

विज्ञापन

इन सेवाओं के लिए अब नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर

फाइल फोटो
स्वामित्व स्थानांतरण, पता बदलने, पंजीकरण प्रमाण पत्र की प्रतिलिपि, आरसी में परिवर्तन, वाहनों के रूपांतरण, पंजीकरण के नवीकरण, अनापत्ति प्रमाण पत्र, स्वस्थता प्रमाण पत्र, रोड टैक्स अदायगी, स्पेशल रोड टैक्स अदायगी, विशेष परमिट, गृह राज्य अधिकार पत्र, गुड्स नेशनल परमिट, नए अथवा नवीनीकरण अथवा प्रतिलिपि व्यापार प्रमाण पत्र, परमिट के प्रिंट, लाइसेंस, नए अथवा डुप्लीकेट ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस में नाम पता नवीनीकरण अथवा प्रतिलिपि कंडक्टर लाइसेंस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें