फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर न होने से हर साल बरबाद हो जाती है 30 फीसदी फसल

Fri, 24 Jan 2020 12:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

बागवानों को बगीचों के पास छोटे कोल्ड स्टोर की सुविधा नहीं मिल रही है। उपयुक्त क्षमता के कोल्ड स्टोर नहीं होने से प्रदेश के किसानों और बागवानों को फसल मंडियों में तुरंत बेचनी पड़ रही हैं। प्रदेश में हर साल बागवानों की 25 से 30 फीसदी तक तैयार फसल मंडियों में बेचने से पहले खराब हो जाती है। 

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में प्रदेश में बागवानों की कुल तैयार फसल की सात फीसदी ही फसल को कोल्ड स्टोर में भंडारण करने की व्यवस्था है। जबकि मंडियों में समय पर फसलें न बिकने के कारण नष्ट हो जाती है।

इससे प्रदेश के बागवानों को हर साल करोड़ों की क्षति उठानी पड़ती है। बागवान लंबे समय से फसलों को भंडारण के लिए गांवों के पास  छोटे कोल्ड स्टोर और फल विधायन यूनिटों को स्थापित करने की मांग करते रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रदेश फल और सब्जी उत्पादक संघ के अध्यक्ष हरीश चौहान ने कहा कि बागवानों की हर साल तीस फीसदी से ज्यादा फसल मंडियों में पहुंचने से पहले ही खराब हो जाती है। बागवानों को फसलों के नुकसान से बचाने के लिए गांवों के पास छोटे कोल्ड स्टोर, पैकिंग ग्रेडिंग और विधायन यूनिटों को स्थापित करने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें