वहीं, गगल एयरपोर्ट से 15 अप्रैल से हवाई सेवाएं शुरू करने को लेकर हवाई अड्डा प्रबंधन की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। गुरुवार को एसडीएम जतिन लाल की अध्यक्षता में फैसला लिया गया कि अगर 15 अप्रैल से हवाई सेवा शुरू होती है तो सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाएगा। हवाई जहाज में भी यात्रियों के बीच दूरी रखी जाएगी।
यहां से उड़ान भरने वाले 70 से 80 सीटर हवाई जहाज में 35 से 40 यात्री ही सफर कर पाएंगे। गगल एयरपोर्ट के डायरेक्टर किशोर शर्मा ने बताया कि 15 अप्रैल से विमान सेवाओं के लिए बुकिंग चल रही हैं, लेकिन विमान आना शुरू होंगे या नहीं, इसका पता 12 अप्रैल को चलेगा। अगर 15 अप्रैल से विमान सेवा शुरू नहीं होती हैं तो टिकटों का पैसा यात्रियों को वापस मिल जाएगा। वहीं ट्रेनों की भी बुकिंग फुल हो गई।