फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा विधायक की शिकायत पर नौ दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई

Thu, 13 Sep 2018 02:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा सरकार अपने ही विधायक की शिकायत को अनदेखा कर रही है। जानकारी के अनुसार भटियात से विधायक विक्रम जरयाल ने शिक्षा मंत्री से 4 सितंबर को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के एक बाबू की कार्यप्रणाली की शिकायत की थी। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने विधायक को बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं र्हुई है। कार्रवाई करने के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशक का कार्यालय शिक्षा मंत्री के लिखित आदेश का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन


जिला चंबा के भटियात से भाजपा विधायक विक्रम जरयाल आम आदमी बनकर एक टीजीटी के ट्रांसफर का स्टेटस जानने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय गए थे। संबंधित शाखा के बाबू ने पहले तो डीओ नोट को लेकर विधायक को उलझाया। फिर खाली पोस्ट को भरा हुआ बताते हुए निदेशक को झूठी रिपोर्ट भेज दी।

शिक्षा विभाग के कर्मचारी की इस कारगुजारी से नाराज विधायक ने 4 सितंबर को सचिवालय पहुंच कर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज से शिकायत की थी। विधायक की लिखित शिकायत पर फौरन कार्रवाई करते हुए शिक्षा मंत्री ने प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जमवाल को कार्रवाई करने के मौखिक आदेश भी दिए थे, लेकिन अभी तक इस मामले पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उधर, शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने बताया है कि वे अभी हिमाचल से बाहर हैं। शिमला आकर इस संदर्भ में निदेशक से बात करेंगे।
विज्ञापन


सीएम के ध्यान में लाया जाएगा मामला
जनप्रतिनिधियों को झूठी जानकारी देने का मामला उठाया था, लेकिन संबंधित कर्मचारी के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं होना दुखद है। इस मामले को लेकर शिक्षा मंत्री से बात की जाएगी। मुख्यमंत्री के ध्यान में भी मामला लाया जाएगा। -विक्रम सिंह जरयाल, विधायक भटियात

लिखित में नहीं मिला कार्रवाई का आदेश
शिक्षा मंत्री की ओर से कार्रवाई करने के लिए लिखित में कोई आदेश नहीं किया गया है। ऐसे में संबंधित कर्मचारी की सीट अभी बदली नहीं गई है। सरकार की ओर से जो भी आदेश आएंगे, उन पर अमल किया जाएगा। - रोहित जमवाल, निदेशक प्रारंभिक शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें