फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: चित्रकला में नितिश और नारा लेखन स्पर्धा में रुपाली प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रति कुलपति राजिंद्र ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

लोक प्रशासन विभाग की अवनी, हिंदी विभाग के रविश भी छाए
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय ने लोक प्रशासन विभाग के सहयोग से आयोजित चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इसका विषय नशा मुक्ति समाज और नशा मुक्त परिसर था।
विज्ञापन

समारोह में प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह वर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। सात मई को आयोजित चित्रकला स्पर्धा में विजुअल आर्ट विभाग के नीतिश कुमार ने पहला, आभा लधोईया ने दूसरा और शशि ने तीसरा पुरस्कार प्राप्त किया। इस स्पर्धा में डाटा साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विश्वजीत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। नारा लेखन में हिंदी विभाग की रुपाली ने पहला, लोक प्रशासन विभाग की अवनी ने दूसरा और हिंदी विभाग के रविश ने तीसरा पुरस्कार पाया। इसके अलावा सांत्वना पुरस्कार इंग्लिश विभाग की आरती को दिया गया। विवि के प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह वर्मा और अधिष्ठाता छात्र कल्याण ने इन दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत करने के बाद उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें