इंडियन आइडल में ऊना के मुबारिकपुर के नितिन ने टॉप-9 में जगह बना ली है। सभी जजों सहित विशेष रूप से कार्यक्रम में शिरकत करने आए सिने जगत के विभिन्न कलाकार नितिन की गायकी की प्रशंसा कर चुके है।
शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम में अब मुकाबला और कड़ा हो गया है। नितिन के पिता राजेंद्र कुमार और माता आशा ने बताया कि नितिन को बचपन से ही गायकी का शौक है। उन्होंने कहा कि नितिन को आगे बढ़ाने के लिए वोट की भी जरूरत है।
इस शनिवार और रविवार को रात 8 बजे से 10 बजे तक वोटिंग लाइन खुली रहेंगीं। युवा संजीव पराशर, प्रणव शर्मा, अपूर्व, उदय, धैर्य शर्मा, तुषार, अरविंद, अर्शित, लोहित, अर्चित सोढ़ी ने दर्शकों से नितिन के पक्ष में वोटिंग की अपील की है।