इससे पहले सांगला रैली के तत्काल बाद उन्होंने एक बजकर चार मिनट पर भी ट्वीट किया कि हम पहाड़ी राज्यों में यातायात के नए-नए साधन ला रहे हैं, जैसे कि हवा में केबल पर चलने वाली डबल डेकर बस और ऑल वेदर कनेक्टिविटी रोड बना रहे हैं, ताकि इन राज्यों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ें। गडकरी ने इन कार्यों को और आगे बढ़ाने के लिए फिर भाजपा सरकार बनाने की हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में अपील की।