फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर आएंगे गडकरी, NH देने के लिए होगा अभिनंदन

Mon, 23 May 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल के लिए 17 नए राष्ट्रीय राजमार्गों की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी 6 जून को हमीरपुर आएंगे। वह यहां हमीरपुर में 32 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बाईपास का लोकार्पण करेंगे। हमीरपुर जिला भाजपा केंद्रीय मंत्री के आगमन पर अभिनंदन समारोह और जनसभा का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल ने रविवार को सर्किट हाउस हमीरपुर में पत्रकार वार्ता कर कहा कि इतिहास में पहली बार किसी केंद्रीय मंत्री ने हिमाचल को 17 नए नेशनल हाईवे की घोषणा की है।

उन्होंने कहा कि नितिन गडकरी ने नए एनएच के अलावा कंदरौर से लेकर नादौन तक पुराने जर्जर पुलों की जगह नए पुलों के निर्माण के लिए अरबों रुपये स्वीकृत किए हैं।
विज्ञापन


धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। धूमल ने कहा कि प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों में बढ़ोतरी हो रही है।

लेकिन सड़क हादसों को रोकने के बजाय दो विभाग एक-दूसरे पर दोषारोपण कर रहे हैं। परिवहन मंत्री कहते हैं कि यह हादसे खराब सड़कों की वजह से हो रहे हैं जबकि मुख्यमंत्री इसे मानवीय गलती बताकर अपना पल्लू झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें