हमीरपुर-मंडी वाया धर्मपुर-कोटली एनएच का निर्माण 1334 करोड़ रुपये की लागत से होगा और औट-सैंज-बंजार-जलोड़ी-लुहरी एनएच निर्माण के लिए 29 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनका शिलान्यास भी 24 फरवरी को किया जाएगा।
जालंधर-हमीरपुर, धर्मपुर-कोटली-मंडी एनएच लंबे अरसे से स्वीकृत था मगर इसके निर्माण के लिए बजट राशि का प्रावधान नहीं हो पा रहा था। अब केंद्र सरकार ने इस सड़क मार्ग के लिए 1334 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं और निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा।