फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस की बैठक में पहुंचे सीएम जयराम और चारों सांसद

Tue, 19 Feb 2019 08:26 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने मंगलवार को प्रांत समन्वय बैठक का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा के चारों सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल भी पहुंचे। यह गोपनीय बैठक सुबह 11:15 से शाम 5:15 बजे तक कई सत्रों में चली।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। प्रांत स्तर की बैठक बिलासपुर में पहली बार आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर से आरएसएस सहित विभिन्न संगठनों के मुख्य लोग मौजूद रहे।

सीएम जयराम ठाकुर बैठक के दूसरे सत्र में  पहुंचे। बैठक के बाद सीएम और अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने इस संबंध में कुछ भी कहने से मना कर दिया। बैठक के दौरान इतनी गोपनीयता बरती गई कि सुरक्षा अधिकारियों और निजी सचिवों को भी गेट से अंदर नहीं जाने दिया गया।  
विज्ञापन


बैठक में उत्तर क्षेत्रीय प्रांत प्रमुख रामेश्वर दास, प्रांत संघ चालक वीर सिंह रांगठा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद अनुराग ठाकुर, शांता कुमार, रामस्वरूप शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल सहित अन्य भाजपा के नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन

सीएम के साथ बंद कमरे में अलग से भी की बैठक

संघ के पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अलग से भी करीब 25 मिनट बैठक हुई। बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान चर्चा के बारे में किसी को कुछ जानकारी नहीं है। सीएम जयराम ठाकुर से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

रूटीन की बैठक : सत्ती 
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का कहना है कि यह एक रूटीन की बैठक है। जो हर साल आयोजित की जाती है। इसमें विभिन्न संगठनों के लोग मौजूद रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें