प्रदेश में खो-खो को बढ़ावा देने की आवश्यकता: नीता
नीता ने बताया कि 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह आगामी प्रशिक्षण के लिए पंजाब गईं। उन्हें यहां पर वह सब सुविधाएं नहीं मिल पाईं, जो चाहिए थी। इसलिए उन्होंने प्रदेश से बाहर जाने का निर्णय लिया। नीता ने बताया कि प्रदेश में खो-खो को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। प्रदेश में खो-खो के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। यदि इन खिलाड़ियों को सही मार्गदर्शन और सुविधाएं मिलें तो प्रदेश नहीं पूरे देश का कि नाम रोशन करेंगे। नीता ने कहा हैंडबाल, कबड्डी, हॉकी की तर्ज पर प्रदेश में खो-खो के प्रशिक्षण केंद्र खुलने चाहिए। बता दें कि नीता राणा ने कुल्लू के खरहाल स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद अपने खेल को सुचारू बनाए रखने के लिए यह पंजाब और चंडीगढ़ गई। वर्तमान में वह लवली विवि में पढ़ाई कर रही हैं। नीता एमपीएड हैं।
बिलासपुर के अमरजीत ठाकुर रहे तकनीकी अधिकारी
कोच संदीप ने निखारा खेल नीता ने बताया कि उनके कोच संदीप ने खेल को और बेहतर बनाया। जिस कारण आज वह इस मुकाम पर पहुंची हैं। नीता के पिता किसान और माता गृहिणी हैं। बिलासपुर के अमरजीत ठाकुर जो विश्व कप में तकनीकी अधिकारी थे। बिलासपुर के अमरजीत ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रानीकोटला में बतौर प्रवक्ता शारीरिक शिक्षा सेवाएं दे रहे हैं।