फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी हमीरपुर में महंगी हो गई पढ़ाई

Sun, 11 May 2014 11:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कॉलेज हमीरपुर में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों को झटका दिया है।
विज्ञापन


मंत्रालय ने बीटेक, एमसीए और एमटेक की सालाना फीस 35 हजार से बढ़ाकर 70 हजार कर दी है। इसके अलावा एमएससी और पीचडी की वार्षिक फीस 15-15 हजार रुपये कर दी है। बढ़ी फीस जुलाई से आरंभ होने वाले 2014-15 के नए सत्र से लागू होगी।
विज्ञापन


पांच साल की एमबीए और एमएससी प्रोग्राम की फीस बढ़ाने का निर्णय मंत्रालय ने सभी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पर छोड़ा है।

एनआईटी काउंसिल की स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर में बीटेक की करीब 560 सीटें हैं।

इनमें एससी, एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए भी सीटें रिजर्व हैं। बढ़ी हुई फीस इन वर्गों के स्टूडेंट्स को राहत दी गई है।

हॉस्टल फीस में भी हुआ बदलाव

इसके अलावा होस्टल फीस में भी परिवर्तन किया गया है। इस संबंध में एनआईटी के निदेशक राजेश सिंह की ओर नोटिफिकेशन जारी हुई है। वर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर से 1990 में पहला बैच पास आउट हुआ था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें