राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर ने बी-आर्किटेक्चर आठवें सेमेस्टर और एमटेक मैटीरियल साइंस एवं इंजीनियरिंग के चौथे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। रोलनंबर 15607 नालिनी शर्मा पुत्री योगेश शर्मा ने 8.96 सीजीपीआई लेकर संस्थान में पहला स्थान हासिल किया है। आर्किटेक्चर में 34 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
एमटेक मैटीरियल साइंस एंड इंजीनियरिंग में रोलनंबर 18-एम-611 अनिंदया खुमरु पुत्र परिमल खुमरु ने 8.76 सीजीपीआई प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। एमटेक मैटीरियल साइंस इंजीनियरिंग में कुल 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। संस्थान के नवनियुक्त कार्यकारी निदेशक प्रो. ललित अवस्थी ने सभी विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर बधाई दी है।