फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NIT Hamirpur: बीटेक और बीआर्क के विद्यार्थी पढ़ सकेंगे वैकल्पिक विषय, 7 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 03 Jul 2023 11:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर

सार

एनआईटी हमीरपुर के चौथे सेमेस्टर के वे विद्यार्थी जो पांचवें सेमेस्टर में दाखिला लेना चाहते हैं, वे पसंद के वैकल्पिक विषय में पढ़ाई कर सकेंगे। पांचवें सेमेस्टर में दाखिले के दौरान विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा। 
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर के चौथे सेमेस्टर के वे विद्यार्थी जो पांचवें सेमेस्टर में दाखिला लेना चाहते हैं, वे पसंद के वैकल्पिक विषय में पढ़ाई कर सकेंगे। पांचवें सेमेस्टर में दाखिले के दौरान विद्यार्थियों को आवेदन के दौरान वैकल्पिक विषय का चयन करना होगा। वैकल्पिक विषय में दाखिला चौथे सेमेस्टर की परीक्षाओं के प्राप्त सीजीपीआई स्कोर की मेरिट और पसंदीदा विषय में सीट की उपलब्धता के आधार पर होगा। उप कुल सचिव अकादमिक ने पांचवें सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले बीटेक, बीटेक दोहरी डिग्री और बीआर्क में पढ़ाई करने वाले सभी विद्यार्थियों को 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करने को कहा है। 

विज्ञापन


इन विषयों में कर सकते हैं पढ़ाई
केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक के विद्यार्थी एनर्जी एंड एनवायरमेंटल साइंस, बीटेक सिविल इंजीनियरिंग में सीपीएम, पीईआरटी और आपदा प्रबंधन विषय का चयन कर सकते हैं। वहीं, बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में विद्यार्थी डाटा स्ट्रक्चर, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में एमईएमएस डिजाइन, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में न्यूरल नेटवर्क एंड फूजी लॉजिक विषय व इलीमेंट्स ऑफ कंट्रोल सिस्टम विषय, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज में औद्योगिक मनोविज्ञान विषय, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में कंप्यूटर एडिड डिजाइन, मैथेमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग में अप्लाइड टाइम सीरिज एनालिसिस , केमिस्ट्री में बायो नैनो टेक्नोलॉजी और सेंटर फोर एनर्जी स्टडीज में विद्यार्थी कलाइमेट चेंज और सस्टेनेबिलिटी विषय में पढ़ाई कर सकेंगे।

एनआईटी के डिप्टी रजिस्ट्रार अकादमिक डॉ. सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि पांचवें सेमेस्टर में दाखिला लेने वाले बीटेक, बीटेक में दोहरी डिग्री और बीआर्क में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी वैकल्पिक विषय में पंजीकरण के लिए सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें