फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में ब्यास नदी में बह गया 11 साल का निशांत

Sun, 09 Jun 2019 07:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल में दो दिन में नदी किनारे सेल्फी और फोटो लेते दो युवकों की जान चली गई है। रविवार को अपने परिवार के साथ पर्यटन नगरी मनाली में घूमने आया राजस्थान के झुनझुनू का 11 वर्षीय निशांत फोटो लेते ब्यास नदी में बह गया।

विज्ञापन


घटना के बाद परिजन सदमे में हैं। पुलिस लापता किशोर की तलाश कर रही है। बीते दिन रामपुर के नोगली में एक युवक सेल्फी लेते सतलुज नदी में डूब गया। गर्मी के कारण ही तीन लोगों की खड्डों में नहाते डूबने से मौत हो गई। 

पुलिस के अनुसार राजस्थान का हेमराज वर्मा रविवार सुबह अपने परिवार के साथ मनाली के साथ लगते 18 मील के पास ब्यास नदी किनारे रुके। सभी सेल्फी व फोटो ले रहे थे। इसी बीच उनका बेटा निशांत नदी के काफी करीब फोटो खिंचाने उतरा।
विज्ञापन


अचानक उसका पैर फिसला और गहरे पानी में जा गिरा। सभी की आंखों के सामने वह नदी में बह गया। पानी इतना था कि किसी की हिम्मत नहीं हुई। पुलिस ने रेस्क्यू टीमों के साथ लापता की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। मनाली थाना प्रभारी मोहन रावत ने हादसे की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें