हिमाचल में क्लस्टर यूनिवर्सिटी के खुलने का रास्ता साफ हो गया है। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि देश की 9वीं क्लस्टर यूनिवर्सिटी का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जल्द करेंगे। यूनिवर्सिटी को लेकर तमाम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
प्रदेश सरकार की ओर से भी कैबिनेट में मामले को लाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि 4 साल के दौरान सांसद निधि के तहत हर क्षेत्र को समान राशि विकास की बांटी है। चार साल के दौरान कुल 1595 विकासात्मक योजनाओं के लिए 20 करोड़ 51 लाख 5 हजार 681 रुपये दिए गए हैं।