मारकंडा ने अक्षय कुमार को लाहौल-स्पीति में आशियाना बनाने का भी ऑफर दिया। इस पर बॉलीवुड स्टार ने गंभीरतापूर्वक विचार करने का भरोसा दिया है। इसके अलावा घाटी में विंटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाओं से अवगत करवाया। अक्षय ने बताया कि उनका बेटा स्कीइंग के लिए हर साल अमेरिका का रुख करता है।
जब मारकंडा ने उन्हें घाटी की प्राकृतिक स्की स्लोप की जानकारी दी तो अक्षय ने स्कीइंग के लिए सर्दियों में लाहौल-स्पीति आने की इच्छा जाहिर की है। प्रदेश सरकार राज्य में विंटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अक्षय कुमार की मदद लेने पर विचार करेगी।