फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देकर लौट रहे नौवीं कक्षा के छात्र की खाई में गिरने से मौत

Thu, 04 Jul 2019 05:04 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनीखेत (चंबा)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के चंबा जिले में परीक्षा देकर घर लौट रहे नौवीं कक्षा के छात्र की खाई में गिरने से मौत हो गई है। छात्र की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। घटना बनीखेत के द्रड्डा क्षेत्र की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टाला गांव का 14 वर्षीय जतिन कुमार पुत्र मनोज कुमार राजकीय उच्च पाठशाला पंजोह में परीक्षा देने गया था। दोपहर एक बजे परीक्षा देकर जब वह लौट रहा था, इसी दौरान गांव के पास जहां सड़क का कार्य चला है, वहां उसका पांव फिसल गया। इससे वह गहरी खाई में गिर गया।

खाई में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट लगी। हादसे के समय उसके साथ अन्य कोई मौजूद नहीं था। इसके चलते हादसे की किसी को सूचना नहीं थी। शाम होने पर भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारवालों को उसकी चिंता सताने लगी।
विज्ञापन


परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर तलाश शुरू कर दी। गांव से स्कूल जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब साढ़े नौ बजे गांव के पास 200 मीटर गहरी खाई में ग्रामीणों ने युवक को गिरा देखा।

जब ग्रामीणों ने खाई में उतर कर देखा तो युवक वही निकला, जिसे ग्रामीण तलाश कर रहे थे। खाई में गिरने से उसके सिर पर गहरी चोट लगी थी। जिससे उसकी उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना द्रड्डा पुलिस में दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर वीरवार को शव का पोस्टमार्टम किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस मामले की जांच पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही करेगी। पंचायत के पूर्व प्रधान महिंद्र ने बताया कि टाला गांव के युवक की खाई में गिरने से मौत हुई है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार को जल्द राहत मुआवजा दिया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें