फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में करवाचौथ पर नौ महिलाओं का उजड़ा सिंदूर

Sun, 28 Oct 2018 02:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन महिलाओं ने सोलह शृंगार कर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखे, लेकिन नौ महिलाओं का सिंदूर उजड़ गया। मंडी, नाहन, हमीरपुर, ठियोग, रोहड़ू, कोटखाई और चंबा में हुए विभिन्न हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि करसोग में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन


इनमें एक कर्मचारी ड्यूटी पर था। वह स्ट्रीट लाइट को ठीक करते पोल से गिर गया और दम तोड़ दिया। नेरचौक से सटे डडौर में शनिवार सुबह खराब टिपर को ठीक करके चालक की मदद करना दूसरे टिपर के चालक को महंगा पड़ा।

टिपर का ऊपरी हिस्सा अचानक किरण कुमार (45) पर गिरा, जिसमें वह दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई। मामूली कहासुनी के बाद तीन दोस्तों के बीच करसोग के जोहड़ में हुए झगड़े में एक की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 27 वर्षीय भूपेंद्र कुमार उर्फ संशुल निवासी बरल, तहसील करसोग के रूप में हुई है। करवाचौथ के व्रत के दौरान सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया। भूपेंद्र अपने मां बाप का इकलौता चिराग था। 

Trending Videos

उसकी सात साल की बच्ची भी है। विद्युत उपमंडल ददाहू में वरिष्ठ सहायक लाइनमैन के पद पर कार्यरत परमानंद (54) शनिवार को ददाहू बाजार में सीढ़ी पर चढ़कर स्ट्रीट लाइट को ठीक कर रहा था कि अचानक गिर गया।

उसके सिर व नाक से खून बहना शुरू हो गया। दूसरे कर्मियों की सहायता से उसे सिविल अस्पताल ददाहू ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

हमीरपुर के भोरंज के गांव पट्टा में ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान जयपाल निवासी मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। करवाचौथ की पर्व संध्या पर पति की मौत से पत्नी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

तीसा-नकरोड़ मार्ग पर नकरोड़ की तरफ जा रही आल्टो कार सहरून में अनियंत्रित होकर 550 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। आल्टो कार के खाई में गिरने से उसमें सवार लतीफ पुत्र राजदीन गांव सिमरा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

पत्नी व्रत के दिन इंतजार कर रही थी। उधर, ठियोग और रोहड़ू में हुए दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। ठियोग के अलौटी में हुए हादसे में राजू (26) की मौत हो गई। करवाचौथ के दिन घर में मातम छा गया।

रोहड़ू के मसली-जिताटा मार्ग पर कार हादसे में चालक राकेश कुमार (29) और हरीश पाल (24) की मौत हो गई। राकेश का ढाई साल और हरीश का चार साल बच्चा है। परिवार सदमे में हैं।

उधर, कोटखाई के चंद्रनगर में करवाचौथ के दिन सरकारी स्कूल में ड्यूटी देकर घर लौट रहे थे दिव्यांग चपरासी नरेंद्र डोगरा की परिवहन निगम की बस के टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। व्यक्ति अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां और बेटा छोड़ गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें