फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नई राहें नई मंजिलें’ योजना के तहत सूबे में तैयार किए जाएंगे नौ पर्यटन सर्किट

Tue, 12 Jun 2018 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बजट घोषणा ‘नई राहें नई मंजिलें’ के तहत सूबे में नौ पर्यटन सर्किट तैयार किए जाएंगे। पहले चरण में सूबे के सुदूरवर्ती इलाकों में तीन सर्किट चयनित कर पर्यटन, लोक निर्माण, वन और भाषा एवं संस्कृति विभाग के अधिकारियों की समिति वहां के स्थानीय लोगों से संपर्क कर गतिविधियां प्रस्तावित करेगी।

विज्ञापन


इसके बाद बजट घोषणा के 50 करोड़ रुपये से इन सर्किट में पार्क, वर्षा शालिकाएं, शौचालय, गलियों के रास्ते, पैदल मार्ग, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, सामुदायिक सभागार, ट्रैकर्स आवास आदि का निर्माण किया जाएगा। इन सर्किटों तक पहुंचने और वहां घूमने के लिए सड़कों का चौड़ीकरण, पार्किंग, ठोस कचरा प्रबंधन और पर्यटन अधोसंरचना विकसित की जाएगी। 

सीएम ने अधिकारियों को दिए ये आदेश

सोमवार को इसको लेकर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक सर्किट में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक विशेष गंतव्य को आदर्श और अद्वितीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

कहा कि स्थानीय व्यंजनों, लोक कलाकारों, स्थानीय कारीगरों, टूर गाइड, इको गाइड, एडवेंचर गाइड इत्यादि को प्रोत्साहित किया जाए ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सकें। इस दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन राम सुभग सिंह ने पर्यटन सर्किटाें पर विस्तृत पावर पाइंट प्रस्तुति दी। 
विज्ञापन

ये हैं नौ सर्किट

बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, मनीषा नंदा, अनिल खाची और तरुण कपूर, सचिव कला, भाषा एवं संस्कृति पूर्णिमा चौहान, पर्यटन निदेशक सुदेश मोक्टा आदि उपस्थित थे।

तहत जोगिंद्रनगर- बरोट- कोठी- कोहर - राजगंगा- बीड - बिलिंग, सुंदरनगर- चैल चौक - कामरू नाग -शिकारी देवी- जंजैहली देवी - जंजैहली, शिमला- खड़ा पत्थर- रोहडू- संदासु- लरोट- चांशल- डोडराक्वार, धौलाधार

सर्किट, बुद्धि सर्किट, भाखड़ा- बिलासपुर - सुंदरनगर-जोगिन्द्रनगर - पौंगडैम, सोलन- हाब्बण- राजगढ़- शिलाई, मनाली-रोहतांग-तान्दी-उदयपुर-किलाड़ तथा नारकंडा-बागी-खदराला-चिनी (पांगी) सर्किट शामिल हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें