शिक्षा विभाग में तबादला आदेशों के कारण स्कूल की वार्षिक परीक्षाओं, बच्चों की पढ़ाई, स्कूल की अन्य गतिविधियों पर विपरीत असर पड़ सकता है। उधर, इस मामले में उच्च शिक्षा विभाग के निदेशक अमरजीत शर्मा ने बार-बार फोन के बावजूद इसका कोई जवाब नहीं दिया।
रावमापा दुगेहल कुल्लू की प्रधानाचार्य रीता सेठ, कल्याणी स्कूल की सुनीता देवी, पुखरी चंबा के प्रधानाचार्य नरेश ठाकुर, कुठेड़ा की प्रधानाचार्य नीना ठाकुर, रावमापा बाल हमीरपुर की प्रधानाचार्य मंजू देवी, बणी मतेरनी स्कूल सोलन के प्रधानाचार्य बलवीर सिंह, बरठूं स्कूल शिमला के भूपेंद्र कुमार, चरड़ा चंबा स्कूल के अशोक कुमार और शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय कांगड़ा के प्रीतम चंद के तबादला आदेश जारी हुए हैं।