फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने वीर सावरकर पर दिया विवादित बयान

Mon, 17 Feb 2020 05:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर

सार

  • कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तिरंगा रैली में मोदी, शाह और अनुराग पर बोला हमला 
  • कहा- गुजरात के दो लोगों ने किया देश का माहौल खराब, जहर घोलने का कर रहे काम
  • मोदी- शाह और अनुराग के परिवार से देश में आजादी की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया है। हमीरपुर के गांधी चौक में सोमवार को तिरंगा रैली के दौरान देसाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर भी हमला बोला।

विज्ञापन


कहा कि वह खुद गुजरात से हैं, जो सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी और सरदार पटेल की भूमि रही है, लेकिन गुजरात के दो लोगों ने पूरे देश का माहौल खराब कर रखा है। देश में जहर घोलने का काम किया जा रहा है। देश के लोगों के लिए गोली और गाली आदि भाषा का प्रयोग हमीरपुर के सांसद कर रहे हैं। बच्चों में नफरत पैदा कर गोली मारना सिखाया जा रहा है। इसे कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। 

भारत तीन मोदी के कारण बदनाम हुआ है, एक बैंक का पैसा लूटकर ले गया, दूसरे ने क्रिकेट के बहाने देश को लूटा और तीसरा प्रधानमंत्री जो वेष बदल देश को लूट रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश से मुकाबला करने की बजाय राष्ट्रवाद के नाम पर पाकिस्तान पर फोकस किया जा रहा है, लेकिन वही प्रधानमंत्री साड़ी लेकर पाकिस्तान जाते हैं और वहां बिरयानी खाकर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा का झंडा दोरंगा है, जबकि कांग्रेस तिरंगा पर विश्वास करती है। मोदी, शाह और अनुराग इन तीनों के परिवार से देश में आजादी की लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं। कांग्रेस में महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी तीनों ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। कांग्रेस राष्ट्रवाद नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम के दम पर बलिदान और त्याग वाला भारती चाहती है।

भाजपा को याद रखना चाहिए कि जब कश्मीरी पंडितों को भगाया गया तो उस समय कश्मीर में जो गवर्नर थे, उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी कैबिनेट में शामिल किया। आरएसएस की शाखाओं में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाता और न राष्ट्रीय गान गाया जाता। संघ का अपना झंडा और गान होता है, इसलिए जो लोग राष्ट्रीय तिरंगा और राष्ट्रीय गान में विश्वास नहीं रखते, वह ही देश के सबसे बड़े गद्दार हैं। भाजपा जाति, धर्म, भाषा और प्रदेश के नाम पर बांटने की कोशिश हो रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें