मंडी जिला के महेंद्र ठाकुर को डिफेंडर की ए श्रेणी में रखा गया है और उनकी नीलामी 20 लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू होगी। वहीं, ऊना के विनीत शर्मा, दभोटा के अभिनंदन चंदेल रेडर की सी व दभोटा के ही गुरविंद्र सिंह डिफेंडर की सी कैटेगिरी में हैं।
इन तीनों खिलाड़ियों की नीलामी आठ लाख रुपये के बेस प्राइस से शुरू होगी। मंडी जिला के महादेव के सुरेश कुमार ऑलराउंडर की बी कैटेगिरी में रखा गया है। सुरेश की बोली 12 लाख रुपये से शुरू होगी।
वहीं जोघो सोलन के पुनीत राणा को नए खिलाड़ियों की सूची में रखा गया है। पुनीत का बेस प्राइस छह लाख रुपये रहेगा। भारतीय कबड्डी टीम और तमिल थलाइवा के कप्तान को इस सीजन में 80 लाख रुपये मिलेंगे।
पिछले साल सचिन तेंदुलकर ने अजय को साढे़ 69 लाख रुपये में एक सीजन के लिए खरीदा था। वहीं, विशाल भारद्वाज का तेलुगू टाइटंस और सुरेंद्र सिंह का यू मुंबा से छह-छह लाख रुपये में दो साल के लिए करार हुआ है।