फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ लोगों ने पैदल पार किया बर्फ से लकदक 13050 फीट ऊंचा रोहतांग दर्रा

Wed, 11 Dec 2019 07:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/कोकसर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रोहतांग बहाल होने के बाद भी दर्रा होकर वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही है। रोहतांग और इसके आसपास बर्फीला तूफान आने से बहाल की गई सड़क पर बर्फ बिछने लगी है। चार दिनों से पेश आ रही यह समस्या बीआरओ के साथ-साथ लाहौल के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। ऐसे में जरूरतमंद लोगों को कड़ाके की ठंड में दर्रा को पैदल आरपार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


 कोकसर से बुधवार को भी रोहतांग दर्रा तक सड़क पर बीआरओ बर्फ हटाता रहा। बचाव चौकी के प्रभारी पवन ने बताया कि बुधवार को नौ लोग रोहतांग दर्रा तक वाहन में गए और वहां से पैदल ही मनाली के लिए रवाना हुए। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच वाहनों की आवाजाही सुचारु करने के लिए बीआरओ ने रोहतांग दर्रा को 19 दिनों बाद खोल दिया था।

लेकिन बर्फीली हवाएं वाहनों की आवाजाही में बाधा बन रही हैं। बीआरओ के कमांडर कर्नल उमाशंकर ने कहा कि दर्रा होकर वाहन नहीं गुजर रहे हैं। पिछले तीन दिनों से दर्रा में मौसम खराब चल रहा और तापमान में भी भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि रोहतांग दर्रा को बहाल करना अब मौसम पर निर्भर रहेगा।
विज्ञापन


उधर, जिला कुल्लू में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छाने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया और लोग अपने घरों में दुबके रहे। मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी और बारिश की चेतावनी जारी की है। जिला प्रशासन ने भी येलो अलर्ट जारी कर लोगों और सैलानियों को ऐहतियात बरतने को कहा है।

विज्ञापन

रोहतांग समेत मनाली की चोटियों पर हिमपात 

- फोटो : अमर उजाला
तीन दिनों से कुल्लू जिले में मौसम खराब हो रहा है। इसके चलते बुधवार देर शाम को रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा में बर्फ के फाहे गिरे हैं। कुल्लू-मनाली की ऊंची पहाड़ियों में ताजा हिमपात होने से कड़ाके की ठंड पड़ गई है।  बर्फबारी से लाहौल घाटी के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। खराब मौसम के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रोहतांग के साथ मकरवे, शिकरवे, सेवन सिस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा और हामटा पास में ताजा हिमपात हुआ है। तापमान में लगातार गिरावट आने से लाहौल घाटी का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है।

लाहौल के कोकसर का तापमान माइनस 15 डिग्री तक लुढ़क गया है। रोहतांग पर वाहन सेवा पिछले तीन सप्ताह से बंद चल रही है। रोहतांग टनल प्रबंधन ने सुरंग से आवाजाही 25 नवंबर से बंद कर दी है। इस कारण लोग सरकार से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि मौसम विभाग ने 14 दिसंबर तक बर्फबारी के साथ बारिश होने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए सभी एसडीएम को सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें