फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: निहारिका ने कुराश विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया प्रदेश का मान

Sun, 08 Nov 2026 02:08 PM IST
Ankesh Dogra न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश की बेटी निहारिका राणा ने कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की है। उनकी सफलता से प्रदेश में खुशी की लहर है। निहारिका की इस उपलब्धि को उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।
विज्ञापन
निहारिका राणा ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभा निहारिका राणा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में आयोजित कुराश विश्व चैंपियनशिप में निहारिका ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रदेश में खुशी का माहौल है। निहारिका को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाइयां और शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए रवाना होने से पहले निहारिका राणा ने शिमला में एक जनप्रतिनिधि से मुलाकात की थी। उनकी अंतरराष्ट्रीय सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा गया कि निहारिका ने अपनी मेहनत और खेल प्रतिभा के दम पर हिमाचल का नाम दुनिया में रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निहारिका की इस उपलब्धि को प्रदेश की उभरती खेल प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया जा रहा है। उनकी सफलता से अन्य युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। हिमाचल की बेटी की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश के खिलाड़ी सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें