फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निधि डोगरा ने 45 मिनट योग कर बनाया रिकॉर्ड

Sun, 14 Jun 2020 05:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

योग गर्ल निधि डोगरा ने लाइव योग रिकॉर्ड चैलेंज प्रतियोगिता में प्रतिभा का लोहा मनवाया है। निधि हमीरपुर की तहसील सुजानपुर के गांव चौरी खिउंड की निवासी हैं। बीते 20 मई को अखिल भारतीय योग महासंघ ने लाइव योग वर्ल्ड रिकॉर्ड चैलेंज कार्यक्रम का आयोजन किया था। 

विज्ञापन


निधि डोगरा ने इस चैलेंज में भाग लिया था। यह कार्यक्रम 20 मई को एबाईएएम योग बुक ऑफ रिकॉर्ड्स फेसबुक पेज पर लाइव किया गया। इस वर्ल्ड रिकॉर्ड में निधि ने प्रणव आसन में लगभग 45 मिनट लगाकर इस रिकॉर्ड को स्थापित किया है।

निधि की इस उपलब्धि पर घर, गांव व पूरे जिले में खुशी का माहौल है। इससे पहले भी निधि देश और प्रदेश की कई प्रतियोगिताओं में अव्वल रह चुकी हैं। निधि डोगरा और उसके पूरे परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। निधि के पिता भी स्कूल अध्यापक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें