फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल पहुंची एनआईए की टीम, आईएस एजेंट से की पूछताछ

Wed, 21 Dec 2016 10:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के बंजार के सिंधवा स्थित एक चर्च से पकड़े एक आईएसआईएस एजेंट से मंगलवार को एनआईए टीम ने घंटों पूछताछ की। एसपी कुल्लू पदम चंद से भी आरोपी के बारे में फीडबैक ली। एनआईए टीम सोमवार देर शाम को कुल्लू पहुंची।
विज्ञापन


आरोपी के साथियों को पहले ही दिल्ली में गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी आईएस एजेंट आबिद खान के उनके साथ लिंक तथा भूमिका का एनआईए टीम पता लगाने की कोशिश में जुटी है। पुलिस पूछताछ में आबिद ने खुद के अराजक घटनाओं में शामिल न होने की बात कबूली है।

एनआईए की टीम उसके साथियों के पकड़े जाने के बाद तथा पहले की उसकी सभी हिस्ट्री का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस पूछताछ में आरोपी एजेंट आबिद की बातों में कट्टरवाद झलक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना हो रही घंटों पूछताछ

सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में आबिद का कहना है कि मौत एक कदम आगे है और जिंदगी बाद में है। उसकी बातों से पुलिस को ऐसा लग रहा है कि वह पहले से ही पुलिस समेत अन्य एजेंसियों की पूछताछ के लिए पूरी तरह तैयार है। वह किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दे रहा जिससे जांच में मुश्किल आ सकती है।

रोजाना घंटों आरोपी से पूछताछ का दौर जारी है। इधर, एसपी कुल्लू पदम चंद ने कहा कि एनआईए की टीम ने आरोपी से पूछताछ की है। पुलिस भी लगातार पूछताछ कर तथ्य एकत्रित कर रही है। मामला बेहद संवेदनशील है। इस कारण मीडिया के माध्यम से बातें सार्वजनिक नहीं की जा सकती हैं। सभी से सहयोग अपेक्षित है, ताकि जांच प्रभावित न हो।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें