फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एनएचएआई का इंजीनियर 50 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस ने की कार्रवाई

Wed, 10 Jan 2024 07:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू

सार

 प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर में विजिलेंस की टीम ने एनएचएआई के एक इंजीनियर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
रिश्वत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के भुंतर में विजिलेंस की टीम ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के एक इंजीनियर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस ने बिहार के रहने वाले आरोपी इंजीनियर के खिलाफ मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामला बुधवार सुबह करीब 11:00 बजे का है, जब एनएचएआई का एक इंजीनियर एक स्थानीय व्यक्ति से रास्ता बनाने के लिए एनओसी की फाइल उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए रिश्वत मांग रहा था। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस कुल्लू को पहले ही दे दी थी। इसके बाद विजिलेंस ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और मौका देखते ही इंजीनियर को 50,000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

विज्ञापन


बिहार के छपरा का रहने वाला इंजीनियर दिवांशु कुमार एनएचएआई में कीरतपुर-मनाली फोरलेन का कुल्लू के भुंतर इलाके का काम देख रहा है। विजिलेंस कुल्लू के डीएसपी अजय कुमार ने कहा कि फोरलेन से लोगों के घरों व अन्य व्यावसायिक परिसरों तक रास्ते की जरूरत रहती है। ऐसे में एक व्यक्ति से रास्ता बनाने के लिए एनओसी की फाइल उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए आरोपी ने 50,000 रुपये की मांग की थी। बुधवार को उन्होंने अपनी टीम के साथ भुंतर में इंजीनियर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। अब उसे कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। विजिलेंस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें