नेशनल हाईवे अथॉरिटी आफ इंडिया (एनएचएआई) ने राज्य में मनमाने तरीके से फोरलेन का निर्माण करने वाली कंपनियों पर शिकंजा कस दिया है। फोरलेन निर्माण से जुड़ी कंपनियों को प्राधिक रण ने साफ शब्दों में निर्देश दिए हैं कि अब फोरलेन निर्माण तय दायरे में रहकर ही किया जाए।
अगर निर्धारित दायरे से बाहर जाकर काम किया गया तो कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मानसून के दौरान भारी बारिश के दौरान राज्य में जिन स्थानों पर फोर लेन के काम शुरू किया गया है, वहां अधिकांश इलाकों में काफी भूस्खलन होने से वाहनों की आवाजाही भी कई बार प्रभावित होती रही।