फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: एनएचएआई अध्यक्ष बोले-15 अक्तूबर तक हर हाल में वाहन योग्य बनेगा मनाली-मंडी फोरलेन

Tue, 29 Aug 2023 08:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनाली(कुल्लू)

सार

एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को मनाली से कुल्लू तक एनएचएआई को हुए नुकसान का जायजा लिया। 
विज्ञापन
एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दशहरा और पर्यटन सीजन में कुल्लू और मनाली में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसलिए बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए मंडी-मनाली फोरलेन को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) 15 अक्तूबर तक वाहन योग्य तैयार करगा। हालांकि सड़क को पहले अस्थायी तौर पर पक्का किया जाएगा। फोरलेन का निर्माण तकनीकी कमेटी के अध्ययन की रिपोर्ट के आधार पर बाद में होगा। पहले करीब आठ मीटर चौड़ी पक्की सड़क तैयार की जाएगी।

विज्ञापन




इससे जहां सेब व सब्जियों को बाहरी राज्यों की मंडियों तक भेजा जा सकेगा, वहीं वोल्वो बसें भी मनाली पहुंच सकेंगी। बाढ़ से क्षतिग्रस्त हुए फोरलेन का जायजा लेने पहुंचे एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष यादव ने 15 अक्तूबर तक सड़क को अस्थायी तौर पर पक्का कर हर प्रकार के वाहन योग्य बनाने का एलान किया है। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि फोरलेन बनाने के लिए तकनीकी टीम अध्ययन कर रही है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर नया फोरलेन बनेगा। इसमें बाढ़ से सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाएगा, जिससे दोबारा सड़क को नुकसान न हो।

एनएच का कार्य दशहरे तक पूरा करने के आदेश
बारिश से क्षतिग्रस्त हुए एनएच का कार्य दशहरे तक पूरा होना चाहिए। यह आदेश एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने ठेकेदार और अधिकारियों को दिए हैं। एनएचएआई के अध्यक्ष संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को पंडोह के नौ मील में डैम की नइ वैकल्पिक सड़क और क्षतिग्रस्त कैंची मोड़ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें