फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी से गिरे पत्थर, चंडीगढ़-मनाली एनएच दूसरे दिन भी बंद

Thu, 22 Nov 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

औट के समीप शनिदेव मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे आज भी बंद है। बीते दिन चंडीगढ़, मंडी, पठानकोट आदि क्षेत्रों की ओर से आने-जाने वाले सैकड़ों वाहन दिन भर कई किलोमीटर लंबे जाम से फंसे रहे। सैकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बीच मार्ग में फंसकर परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इस दौरान कुछ एंबुलेंस भी फंसी रहीं। कुछ लोगों ने पैदल जान हथेली पर रखकर पहाड़ी पार की। वाहनों को आज भी कटौला वाया बजौरा और थलौट पनारसा मार्ग से भेजा जा रहा है लेकिन रास्ता तंग होने के कारण यहां भी यातायात बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है।

गौरतलब है कि फोरलेन निर्माण के कारण पहाड़ी का हिस्सा दरक रहा था लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। बुधवार को अचानक पहाड़ी दरकनी शुरू हो गई। पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और प्रशासन को सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग बंद करना पड़ा।
विज्ञापन


डीसी ऋग्वेद ठाकुर ने कहा कि एसडीएम सदर मदन कुमार मौके पर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। समस्या का स्थायी हल करने के लिए तुरंत फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी को पहाड़ी के प्रभावित हिस्से को गिराने के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हाईवे को यातायात के लिए बंद कर दिया है और वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जा रहा है। मार्ग को जल्द वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें