फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर दरकी पहाड़ी, वाहनों की आवाजाही ठप

Wed, 17 Jul 2019 06:59 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सांगला (किन्नौर)
विज्ञापन
काशंग के पास पहाड़ी से भारी चट्टानें दरक गईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जनजातीय जिला किन्नौर के काशंग के पास बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-पांच भूस्खलन के कारण एक बार फिर बाधित हो गया। बुधवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी से भारी चट्टानें दरक गईं, जिसके कारण एनएच पांच पर पूह काजा की ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई। 

विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार काशंग नाला के पास चट्टानें गिरने से नेशनल हाईवे पांच फिर से बाधित हो गया। दिन भर सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एनएच बाधित होने की सूचना मिलने के बाद सीमा सड़क संगठन की चार मशीनें और दर्जनों मजदूर अवरुद्ध हुए एनएएच को बहाल करने में जुट गए।

हालांकि अभी पूह काजा की तरफ पैदल रास्ते तक का निर्माण भी नहीं हो पाया है। पैदल रास्ता बनते ही निगम की बसों की सवारियों को ट्रांसमिट कर भेजा जाएगा। ऐसे में दिन भर सैकड़ों यात्री परेशानियां झेलते रहे। 
विज्ञापन


सीमा सड़क संगठन के ओसी डीके राघव ने कहा कि पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानें खिसक कर एनएच पर आ गई हैं, जिन्हें हटाने के लिए चार मशीनें और एक दर्जन से अधिक मजदूरों को तैनात किया गया है। जल्द ही एनएच को बहाल किया जाएगा।

वहीं परिवहन निगम रिकांगपिओ के आरएम अजेंद्र चौधरी ने कहा कि अभी पैदल मार्ग का निर्माण नहीं हो पाया है। पैदल रास्ता बनने के बाद पूह काजा की ओर जाने वाली सवारियों को ट्रांसमिट करके भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें