स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के दो गुट भिड़ गए। एनजीओ भवन में प्रेसवार्ता से पहले कर्मचारियों का ड्रामा देख हर कोई दंग रह गया। एक दूसरे को गले से पकड़कर दोनों तरफ से खूब धक्कामुक्की हुई।
बताया जा रहा है कि सारा विवाद एक गुट के नेता के पद को लेकर हुआ। जोगटा गुट हमीरपुर में महासंघ के स्थापना दिवस को राज्य स्तर पर मनाने को लेकर अड़ा हुआ है। वहीं, मनकोटिया गुट जिला स्तर पर इसे शहीदी दिवस के रूप में मनाने पर अड़ा है।
लंबी वार्ता के बाद दोनों गुटों में समझौता हो गया था और एनजीओ भवन में प्रेसवार्ता होनी थी, लेकिन प्रेसवार्ता से पहले सारा ड्रामा हो गया।
दोनों गुटों के सब्र का प्याला टूट गया और एक दूसरे पर बरस पड़े। संयुक्त रूप से स्थापना दिवस मनाने पर सहमति बनने के बाद दोनों गुटों के प्रधान और कर्मचारी एनजीओ भवन में एकत्रित हो गए। इससे पहले कि कुछ घोषणा हो पाती।