फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जहरीला पदार्थ निगलने से नवविवाहिता की मौत, पति के खिलाफ केस

Fri, 22 Sep 2023 12:42 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)

सार

 ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव भद्रकाली में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। नवविवाहिता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
नवविवाहिता की मौत(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के दौलतपुर चौक क्षेत्र के गांव भद्रकाली में एक नवविवाहिता की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। नवविवाहिता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार नवविवाहिता के पिता मलकियत सिंह निवासी हरवाल लोअर, तहसील घनारी जिला ऊना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी की शादी बीते 2 अगस्त को गांव भद्रकाली निवासी अंकुश के साथ हुई। लेकिन शादी के बाद ही पति, सास, ननद व उसके पति उसकी बेटी को शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

विज्ञापन


इससे तंग आकर उसकी बेटी ने बुधवार को कोई जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शिखा पत्नी अंकुश शर्मा की तबीयत बिगड़ने पर परिजन  उसे दौलतपुर चौक अस्पताल ले गए थे, लेकिन चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर कर दिया। वहां भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं आया और उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लेकिन रूपनगर के पास नवविवाहिता मौत हो गई। डीएसपी अंब वसुधा सूद ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पिता के आरोपों पर मृतका के ससुराल पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें