फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता शर्मसार: जन्म के एक घंटे बाद नवजात को झाड़ियों में फेंक मां फरार, अस्पताल में तोड़ा दम

Sat, 02 Oct 2021 06:12 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शाहतलाई/बरठीं (बिलासपुर)

सार

लोगों ने नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया। उस समय बच्चा मात्र 8 घंटे का था। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के झंडूता विस क्षेत्र के घंडीर में ममता शर्मसार हुई है। यहां एक मां नवजात बच्चे को जन्म देने के एक घंटे के बाद झाड़ियों में फेंककर फरार हो गई। बच्चा सुनसान जगह पर झाड़ियों में रो रहा था। बच्चे के रोने की आवाज सुन लोगों ने उसे वहां से उठाया और 108 एंबुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं पहुंचाया। उस समय बच्चा मात्र 8 घंटे का था। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां बच्चे ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मां की तलाश शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घंडीर के गांव घंडीर में शनिवार सुबह 5:15 बजे झाड़ियों में एक नवजात बच्चे के रोने की आवाज लोगों ने सुनी। लोगों ने नवजात को वहां से उठाया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पंचायत प्रधान नीलम धीमान और उपप्रधान विजय कौशल को दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर तलाई पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस टीम मौके पर पहुंची। बच्चे को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरठीं और बाद में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन इलाज के दौरान बच्चे ने दम तोड़ दिया।  खंड स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद टंडन ने बताया कि शिशु का वजन मात्र 13 सौ ग्राम था। घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें