फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Year 2023: नए साल के जश्न के लिए शिमला तैयार, होटलों में होंगी पार्टियां, परोसे जाएंगे लजीज व्यंजन

Wed, 28 Dec 2022 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

सैलानियों के लिए डांस कंपीटीशन आयोजित होंगे जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। पर्यटन विकास निगम के नारकंडा स्थित होटल हाटू में भी न्यू ईयर पार्टी आयोजित होगी।
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर फव्वारे के पास सेल्फी लेते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला के होटलों में नए साल के जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) और निजी होटलों में 31 दिसंबर की रात न्यू ईयर पार्टियां होंगी। होटलों में फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है जहां सैलानी लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।

विज्ञापन


होटलों में सैलानियों के लिए डांस कंपीटीशन भी होंगे जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। शिमला के होटल हालीडे होम में 31 दिसंबर को गाला डिनर की व्यवस्था होगी। फूड फेस्टिवल के तहत सैलानियों को हिमाचली व्यंजन परोसे जाएंगे। डीजे म्यूजिक के साथ डाइन एंड डांस की भी व्यवस्था होगी। 

सैलानियों के लिए डांस कंपीटीशन आयोजित होंगे जिसमें विजेताओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। पर्यटन विकास निगम के नारकंडा स्थित होटल हाटू में भी न्यू ईयर पार्टी आयोजित होगी। होटल कॉम्बरमेयर, होटल मरीना, होटल इर्स्ट बार्न, होटल रेडीसन शिमला और होटल रेडीसन कुफरी में न्यू ईयर पार्टी के दौरान सैलानियों को जहां लजीज व्यंजन परोसे जाएंगे वहीं डीजे म्यूजिक पार्टी भी आयोजित होगी। 
विज्ञापन


शिमला के रेस्टोरेंट्स में भी न्यू ईयर पार्टी की खास तैयारियां की जा रही हैं। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि न्यू ईयर सैलिब्रेशन के लिए शहर के होटलों में खास तैयारियां चल रही हैं। होटलों में न्यू ईयर पार्टियां आयोजित होंगी। कुछ होटलों में फूड फेस्टिवल भी आयोजित किए जा रहे हैं।

वहीं शहर के व्यस्त कार्ट रोड पर मंगलवार दोपहर बाद फिर जाम लग गया। पर्यटक वाहनों की आवाजाही बढ़ने के बाद लिफ्ट पार्किंग के बाहर बेतरतीब खड़ी गाड़ियों से जाम की समस्या पेश आई। इस दौरान वाहनों की कतार लिफ्ट पार्किंग से पुराना बस अड्डा तक पहुंच गई। दूसरी और लिफ्ट पार्किंग से बैम्लोई तक भी गाड़ियों की कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें