फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पर शिमला आने वालों के लिए जरूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस और न्यू ईयर के जश्न में कोई खलल न डले, इसके लिए शिमला पुलिस ने सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिमला पुलिस ने शहर को सात जोन में बांट दिया है। हर सेक्टर एक अफसर के जिम्मे रहेगा। 200 अतिरिक्त जवानों की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन


ड्यूटी का समय बढ़ा दिया गया है। कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए सभी इंतजाम पूरे करने के दावे किए गए हैं। 22 दिसंबर से 2 जनवरी तक शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

शिमला पुलिस की ओर से यह हिदायत दी गई है कि लोग घूमें-फिरें, मौज करें, लेकिन कानून को अपने हाथ में न लें। पुलिस की तैनाती तारादेवी से लेकर ढली तक रहेगी। 20 दिसंबर से ट्रैफिक ड्यूटी में बदलाव किया जा रहा है।
विज्ञापन

ड्यूटी में भी किया बदलाव

ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों की शिफ्टें बढ़ा दी गई हैं। पहली शिफ्ट अब सुबह आठ से चार बजे तक होगी। शाम की शिफ्ट चार बजे से रात ग्यारह बजे तक होगी। यह फरमान केवल 24 दिसंबर तक लागू रहेंगे।

इसके बाद फिर से ट्रैफिक ड्यूटी में बदलाव किया गया है। 25 दिसंबर से सुबह की शिफ्ट आठ से शाम पांच बजे तक होगी। शाम की शिफ्ट पांच से रात बारह बजे तक होगी। यह व्यवस्था दो जनवरी तक लागू रहेगी।

एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर को लेकर सुरक्षा के सभी इंतजाम कर दिए गए हैं। पूरे शहर को सात सेक्टर में बांटा गया है।
विज्ञापन

कालका-शिमला ट्रैक पर हॉली डे स्पेशल ट्रेन

वहीं, व्हाइट क्रिसमस और नए साल की खुशियां मनाने के लिए शिमला आने वाले सैलानियों को उत्तर रेलवे ने बड़ी राहत दी है। शनिवार से विश्व धरोहर रेल मार्ग कालका-शिमला पर दो नई ट्वाय ट्रेन चलेंगी। इन दो नई ट्रेनों को डुप्लीकेट शिवालिक और हॉली डे स्पेशल का नाम दिया गया है।

नया साल मनाने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं। पर्यटकों को सहूलियत देने के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई हैं। डुप्लीकेट शिवालिक कालका स्टेशन से सुबह 6.30 बजे रवाना होगी और दोपहर 11:45 पर शिमला पहुंचेगी।

वहीं हॉली डे स्पेशल 12:45 पर कालका रेलवे स्टेशन से चलेगी। यह गाड़ी शाम 6 बजे शिमला पहुंचेगी। इन ट्रेनों में सैलानियों को सफर करने के लिए तुरंत बुकिंग करवानी होगी। कालका-शिमला रेलमार्ग पर 103 सुरंगें और 869 पुल बने हुए है। इस रास्ते में 919 घुमाव आते हैं। इनमें से सबसे तीखे मोड़ पर ट्रेन 48 डिग्री के कोण पर घूमती है। सैलानी ट्रेन के सफर के दौरान प्राकृतिक सौंदर्य का खूब आनंद लेते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें