फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने की घोषणा, केएनएच में जल्द लगेगी एक्सरे मशीन

Fri, 13 May 2016 10:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मुफ्त में खुली कैंटीन का शुभारंभ किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के एकमात्र मातृ एवं शिशु अस्पताल केएनएच के लिए मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपये की मशीन की सौगात दी है। अस्पताल में डिजिटल एक्सरे की मशीन दो करोड़ रुपये से खरीदी जाएगी। यह बात वीरवार को मुख्यमंत्री ने केएनएच अस्पताल में कही।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अस्पताल में मुफ्त में खुली कैंटीन का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल परिसर में जो नया भवन बन रहा है, उसे भी दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग को दिए हैं। अस्पताल को हाईटेक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक ब्लॉक बनकर तैयार है। जबकि दूसरे को दिसंबर माह तक पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। नए भवन का कार्य एक साथ ही पूरा किया जा सकता है, लेकिन अस्पताल को कहीं ओर शिफ्ट करना पड़ सकता था, इसी वजह से आधा आधा काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


नए भवन को पूरी तरह से हाईटेक किया जाएगा। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एलएस चौधरी ने बताया कि अस्पताल का नया भवन 18 करोड़ रुपये से तैयार किया जा रहा है। अस्पताल में महिलाओं के सभी टेस्ट मुफ्त किए जा रहे हैं। अब तक 1 करोड़ 30 लाख रुपये के टेस्ट मुफ्त किए जा चुके हैं। वर्ष 2016 में 1 करोड़ 35 लाख रुपये की दवाएं भी गर्भवती महिलाओं को वितरित की जा चुकी हैं।

अस्पताल में दो आईसीयू किए शुरू
केएनएच अस्पताल में मरीजों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए दो आईसीयू भी शुरू किए गए हैं। संजौली से केएनएच अस्पताल के लिए 57 लाख पचास हजार रुपये से पाइप लाइन जोड़ी जाएंगी। इससे अस्पताल में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी।

रास्ते को चौड़ा करने की मांग
निजी होटल के समीप से केएनएच आने वाली सड़क को चौड़ा करने की मांग भी मुख्यमंत्री से की गई है। स्टाफ नर्सों की कमी को पूरा करने की मांग की।मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने आईजीएमसी में बन रहे आउटडोर ब्लॉक और सुपर स्पेशियेलिटी भवन को वित्तीय वर्ष में तैयार करने की बात कही। उन्होंने दो टूक कहा कि इसके लिए विभाग को चाहे तीन शिफ्टों में काम ही न क्यों करवाना पड़े।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें