फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी हादसा: ये खुलासा पढ़कर चौंक जाएंगे आप!

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सरकार और प्रशासन की लापरवाही के चलते ब्यास में बहे इंजीनियरिंग के एक छात्र के पिता से किसी और के बेटे का दाह संस्कार करवा दिया गया। हैदराबाद के रवि वर्मा को उसके बेटे शिव प्रकाश के नाम से डेढ़ माह पहले जो शव दिया गया, वो अब किसी और का निकला है।
विज्ञापन


हैदराबाद में डीएनए रिपोर्ट आने के बाद यह खुलासा हुआ है। मंडी के लारजी में आठ जून को हैदराबाद के एक इंजीनियरिंग संस्थान के 24 विद्यार्थी एवं एक टूर लीडर बह गए थे।

ब्यास में बहे 25 शवों में से 23 की पहचान का दावा किया गया था। केवल दो ही शवों को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा गया।

डीएनए रिपोर्ट में हुआ खुलासा

हादसे के जिन 23 शवों को बिना डीएनए टेस्ट के परिजनों के सुपुर्द किया गया, उनमें 19 जून को मिला एक शव भी शामिल था। बुरी तरह से क्षत-विक्षत ये शव शिवप्रकाश वर्मा का बताया गया। बेटा समझकर शिवप्रकाश के पिता रवि वर्मा ने इसका दाह संस्कार कर दिया।

लेकिन अब आई एक शव की डीएनए रिपोर्ट ने सबको चौंका दिया। रिपोर्ट में बताया गया है कि हैदराबाद में शिनाख्त के लिए जो शव रखा गया है वो शिव प्रकाश का है। इसका मैच बहे विद्यार्थियों के परिजनों से लिए गए सैंपल से हुआ।

इस शव को टूर गाइड या लापता एक अन्य छात्र श्रीहर्ष का माना जा रहा था। जिस शव का शिवप्रकाश वर्मा के नाम से दाह संस्कार किया गया, उसे अब श्रीहर्ष का माना जा रहा है।

'गलती हिमाचल सरकार की'

श्रीहर्ष केपिता केआरकेवी प्रसाद डीएनए टेस्ट रिपोर्ट के खुलासे से पहले ही कह रहे थे कि जिन शवों का डीएनए परीक्षण हो रहा है, उनमें से कोई भी उनके बेटे का नहीं हो सकता। वजह यह कि कोई भी फीचर उनके बेटे से मेल नहीं खाते हैं।

आंध्र प्रदेश के साइबराबाद के डीसीपी श्रीनिवास ने कहा कि पहला शव शिवप्रकाश वर्मा के पैरेंट्स को दिया गया था। वे उसका दाह संस्कार कर चुके हैं। डीएनए टेस्ट में अब एक शव शिवप्रकाश वर्मा का निकला है।

हम सस्पेक्ट कर रहे हैं कि पहले वाला शव श्रीहर्ष का था। इसमें गलती हिमाचल में ही हुई है।
विज्ञापन

'मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं'

हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव पी मित्रा ने कहा कि मुझे इसकी कोई सूचना नहीं है। हिमाचल के मंडी जिला प्रशासन से बात करें। वो ही इस बारे में कुछ बता सकते हैं।

मंडी के अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पंकज राय ने कहा कि अभी डीएनए की रिपोर्ट हमारे पास नहीं पहुंची है।

यह जरूर सुना है कि एक शव की रिपोर्ट आ गई है। जब तक रिपोर्ट न मिले, कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें