शिमला जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत वितरित किए जा रहे केरोसिन के नए मूल्यों का निर्धारण कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा ने दी।
उपायुक्त ने बताया कि ग्रामीण, शहरी व अन्य नोटिफाइड एरिया कमेटी के क्षेत्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्यों पर केरोसिन (नीले रंग) मिलेगा।
नारकंडा, रामपुर, रोहडू, जुब्बल व सुन्नी, ठियोग में केरोसिन का न्यूनतम मूल्य 14.33 रुपये प्रति लीटर, अधिकतम 15.46 रुपये प्रति लीटर मिलेगा।
जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में 14.91, अधिकतम 15.93, कुपवी वाया चौपाल, बागी में 17.22. अधिकतम 17.34, पुलवाहल, मड़ोग, झिकनीपुल, 16.19. अधिकतम 16.31 रुपये निर्धारित किया गया है।
चौपाल, कोटखाई में न्यूनतम मूल्य 15.06. अधिकतम 15.28, चौपाल, कोटखाई, ठियोग में 15.28. अधिकतम 16.48 रुपये निर्धारित किया गया है।