हिमाचल में रसोई गैस सिलेंडर और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं। नवंबर महीने में घरेलू सिलेंडर 29 और कॉमर्शियल सिलेंडर 23 रुपये महंगा हुआ है। नवंबर में उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर 596.50 रुपये में मिलेगा। शिमला में उपभोक्ताओं को पचास रुपये ढुलाई के अतिरिक्त देने पड़ेंगे। कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट 1164 रुपये तय हुआ है।
शिमला में 90 रुपये ढुलाई जोड़ कर सिलेंडर 1254 रुपये में मिलेगा। पहल योजना से जुड़ चुके घरेलू गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को करीब 170 रुपये की सब्सिडी केंद्र सरकार लौटाएगी, जबकि योजना से नहीं जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि नहीं लौटाई जाएगी। इन उपभोक्ताओं को पांच रुपये वैट भी अतिरिक्त चुकाना होगा। बीते कई महीनों बाद रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़े हैं।