फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों राशनकार्ड धारकों को मिलेंगी नई दालें, सरकार ने दी मंजूरी

Mon, 20 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के साढ़े अठारह लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को डिपुओ में नई दालें मिलेंगी। सरकार ने ग्रुप वाइज 9 दालों के टेंडर प्रक्रिया को खत्म कर दिया है। अब सरकार 5 दालों के टेंडर आमंत्रित करेगी। इसमें उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर 3 दालें दी जाएंगी।
विज्ञापन


मार्च महीने में दालों के टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। अप्रैल महीने में उपभोक्ताओं को ये दालें मिलने शुरू हो जाएंगी। सरकार माश, मूंग, चना, मलका और मसूर पांच दालों में से उपभोक्ताओं को तीन दालें देगी। सरकार ने उपभोक्ताओं को दालें देने के लिए तीन ग्रुप बनाए थे।

प्रति ग्रुप में तीन-तीन दालें ली जाती थीं। इसमें जो दालें सबसे सस्ती होती थीं। यह उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर दी जाती थीं। अब सरकार ने इस पॉलिसी को विदड्रा कर लिया है। अब पांच दालों में से उपभोक्ताओं को तीन दालें दी जाएंगी। 
विज्ञापन


अप्रैल में मिलेगा उपभोक्ताओं को आटा
हिमाचल के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को अप्रैल महीने में आटा मिलेगा। केंद्र ने प्रदेश सरकार को इस बारे अवगत कराया है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की इस बाबत दिल्ली मंत्रालय अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। 

उपभोक्ताओं अप्रैल में नई दालें दी जानी हैं। अब खाद्य आपूर्ति विभाग 5 दालों के टेंडर आमंत्रित करेगा। इनमें से उपभोक्ताओं को तीन दालें सब्सिडी पर दी जाएंगी। - जीएस बाली, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें