वन विभाग में 30 नवंबर को रिटायर हुए पीसीसीएफ वन्यजीव आरसी कंग के रिटायरमेंट से नौ दिन पहले ही सरकार ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात महिला आईएफएस अधिकारी सविता की तैनाती के आदेश उस पद के लिए कर दिए। सविता पीसीसीएफ हॉफ अजय कुमार की पत्नी व 1985 बैच की हिमाचल कैडर की आईएफएस अधिकारी हैं। सविता वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं।
भले ही वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से प्रदेश वापस नहीं लौटी हों, लेकिन सरकार ने उनके लिए एक पद को 21 दिन तक खाली रखा। यही नहीं, किसी मौजूदा अफसर की तैनाती के बजाय वन विभाग ने पीसीसीएफ वन्यजीव का चार्ज पीसीसीएफ हॉफ अजय कुमार को दे दिया। तब से अब तक अजय कुमार ही हॉफ और वन्यजीव के मुखिया का दोहरा कार्यभार देख रहे हैं।