फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा सीएम के सामने क्या वीरभद्र सिंह ही होंगे विधायक दल के नेता

Tue, 26 Dec 2017 12:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार के युवा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के सामने क्या वीरभद्र सिंह ही कांग्रेस विधायक दल के नेता होंगे? कांग्रेस का एक खेमा युवा नेता प्रतिपक्ष बनाने की पैरवी में जुट गया है। 
विज्ञापन


हालांकि, एक दर्जन से अधिक विधायक वीरभद्र सिंह को ही नेता प्रतिपक्ष बनाने की हाईकमान से लिखकर पैरवी कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव में वरिष्ठ नेता वीरभद्र सिंह अपने जीवन के आखिरी चुनाव लड़ने का एलान कर चुके हैं। 

इसलिए कांग्रेस आलाकमान आगामी चुनाव को देखते हुए विपक्ष का नेता तय करने से पहले खूब माथापच्ची हो रही है। कांग्रेस सरकार में मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में ही कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव लड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष के चयन पर ये नेता खामोश

प्रदेश में ताबड़तोड़ प्रचार के बावजूद वीरभद्र सिंह सत्ता विरोधी लहर नहीं रोक पाए। कांग्रेस महज 21 सीटों पर सिमट गई। ज्यादातर कांग्रेस विधायक वीरभद्र सिंह के साथ हैं, मगर अंदरखाते कुछ विधायक दबी जुबान में उनका विरोध भी कर रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी नेता प्रतिपक्ष के चयन को लेकर कुछ भी टिप्पणी करने से इंकार कर रहे हैं। ये मालूम रहे कि वीरभद्र और सुक्खू में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में भी कई बार तनातनी रह चुकी है।

सुक्खू अनेक बार वीरभद्र के निशाने पर रह चुके हैं। सुक्खू की तरह ही कुछ अन्य विधायक भी नेता प्रतिपक्ष के चयन पर अभी तक खामोश हैं और कह रहे हैं कि हाईकमान भाजपा के युवा मुख्यमंत्री को देखते हुए इस बारे में कोई भी निर्णय ले सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें