फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन से मोर्चे पर डट गए जयराम ठाकुर, किए ये पांच काम

Tue, 26 Dec 2017 12:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
नेता सदन चुने जाने के बाद पहले दिन से जयराम ठाकुर प्रशासनिक और राजनीति मोर्चे पर सक्रिय हो गए हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में मरीज के साथ मनाया। 
विज्ञापन


राजभवन में राज्यपाल के साथ शपथ ग्रहण समारोह को लेकर चर्चा करने पहुंचे। रिज में समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे तो पूरा प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। पत्रकारों से मन की बात कहने के बाद आला अधिकारियों से बैठक भी की। 

इसके बाद देर रात तक संगठन के आला पदाधिकारियों के मंत्रिमंडल पर माथापच्ची की। शपथ ग्रहण से पहले जयराम ठाकुर ने एक तरह से सत्ता की कमान अपने हाथ में ले ली है। अधिकारियों उनके आदेशों की तामील को जुट गए हैं। 
विज्ञापन


पीटरहॉफ में उन्होंने अपना बेस बनाया है, जहां से सरकारी अमले को दिशा-निर्देश जारी हो रहे हैं।सुबह 8 बजे कुछ वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात के बाद वे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल के लिए रवाना हुए। 

उनके साथ सांसद रामस्वरूप शर्मा के अलावा विधायक सुरेश भारद्वाज, राजीव बिंदल और विनोद कुमार भी थे।जयराम ने वहां मरीजों का हालचाल जानने के साथ एक डिजिटल एक्स रे मशीन की घोषणा कर दी। 

यहां से वे राजभवन के लिए रवाना हुए। सरकार बनाने का राजभवन से निमंत्रण मिलने के बाद उनकी राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट हुई, जिसमें शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल को लेकर भी चर्चा हुई।

रिज पहुंच कर लिया तैयारियों का जायजा

जयराम दोपहर पौने दो बजे रिज मैदान पर पहुंचे। उनके साथ विधायक सुरेश भारद्वाज और सांसद भी थे। उनके पहुंचते ही सरकार अमला और पुलिस का पहरा कड़ा हो गया। जयराम ने पहले प्रधानमंत्री के लिए सजने वाले स्थान का निरीक्षण किया।

अधिकारियों को सजावट और मंत्रिमंडल के बैठने से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। एसपीजी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ डीसी शिमला भी मौजूद रहे। मंच स्थल से सीधे रिच मैदान पर लगे एक रक्तदान शिविर में गए।

तेज चाल के साथ दूसरे नेता कदमताल मिलने में पिछड़ते दिखे तो जयराम ने उनकी ओर हाथ हिलाने वालों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। कुछ पल शिविर में बिताने के बाद वहां से निकल गए।

पीटरहॉफ में अधिकारियों से बैठक

मीडिया से वार्ता के बाद जयराम ठाकुर ने वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ पीटरहॉफ में बैठक की। यह बैठक शपथ ग्रहण समारोह से संबंधित बताई जा रही है। बैठक में मंच का प्लान भी चर्चा में आया।

हालांकि कितने मंत्रियों के लिए कुर्सी लगानी है, यह अभी किसी से साझा नहीं किया गया है। बैठक के बाद उन्होंने कुछ अधिकारियों के साथ अलग से बैठक भी की है। इसके बाद जयराम से मिलने पार्टी प्रदेश संगठन के नेता मिलने पहुंचे।

पार्टी पदाधिकारियों का लगा रहा जमावड़ा
अफसरों से बैठक के बाद बधाई देने वालों का तांता पीटरहॉफ में लग गया। मंडी के कार्यकर्ताओं के अलावा कई विधायकों से उन्होंने मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, विधायक राजीव बिंदल, सुंदरनगर विधायक राकेश जम्बाल, लाहौल-विधायक के रामलाल मार्कंडेय और सांसद रामस्वरूप भी उनके साथ मौजूद रहे। शाम साढ़े सात बजे प्रदेश अध्यक्ष पीटरहॉफ से निकल गए, जबकि कार्यकर्ताओं से जयराम रात नौ बजे तक मिलते रहे।

जुगत भिड़ाने को पीटरहाफ में लगा अफसरों का तांता

मलाईदार महकमों पर काबिज होने के लिए नौकरशाहों के साथ दूसरे अफसरों ने सचिवालय की जगह पीटरहॉफ में अड्डा जमा लिया है। अधिकारिक तौर पर मुख्यसचिव और डीजीपी सहित कुछ प्रशासनिक और पुलिस अफसर शपथ ग्रहण के लिए भावी मुख्यमंत्री के साथ बैठक को पहुंच रहे हैं,

लेकिन होटल के लॉन में कुछ वरिष्ठ आईएएस, एचएएस, रिटायर्ड अफसर और जूनियर अफसर टोली बनाकर अकेले में जयराम ठाकुर के साथ मिलने के लिए मौके का इंतजार करते दिख रहे हैं। धूमल की ताजपोशी पक्की मान उनकी परिक्रमा करने वाले सबसे अधिक चिंतित हैं।

ब यह अफसर जयराम कैंप में संपर्क सूत्र तलाश रहे हैं। ठाकुर के नेता सदन घोषित ही पुरुष ही नहीं, महिला अफसर भी जयराम के सामने हाजिरी लगाते दिखे।

कई अफसर अपने क्षेत्र के विधायकों के साथ तो कई सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचकर जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दे रहे हैं। धूमल कैंप का एक पूर्व आईएएस सबसे सक्रिय दिख रहा है।

इस अधिकारी के साथ कई अफसर घूम रहे हैं। यह अफसर भाजपा नेताओं के पास कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई आपबीत तक सुनाने में भी परहेज नहीं कर रहे हैं। 
विज्ञापन

शपथ समारोह के लिए मंडयाल पहुंच रहे शिमला

मुख्यमंत्री की शपथ समारोह की तिथि घोषित होते ही मंडयालों ने शिमला का रुख कर लिया है। युवा, कर्मचारी वर्ग से लेकर बुजुर्ग शिमला पहुंच रहे हैं। रिज मैदान पर लगे बैंचों पर इन मंडयालों को देखा जा सकता है। 

शुभ मुहूर्त के बाद सीएम का पदभार संभालेंगे ठाकुर
जयराम ठाकुर 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उसके बाद वह कुर्सी पर विराजमान होंगे। बताया जा रहा है कि शुभ मुहूर्त निकालकर ही जयराम सीएम का पदभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए पंडित से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें