फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई सरकार बनने के बाद मेधावियों को लैपटॉप वितरण पर रोक, जानिए वजह

Wed, 10 Jan 2018 02:14 PM IST
पंकज सलारिया, अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

नई सरकार बनने के बाद स्कूलों के मेधावियों को लैपटॉप के वितरण पर रोक लगा दी है। ऐसे में फिलहाल मेधावियों को लैपटॉप बांटने का कार्य लटक गया है। स्कूलों के मेधावियों को बांटे जाने वाले लैपटॉप से अब पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के फोटो हटाए जाएंगे। उ

 

नकी जगह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो अपलोड की जाएगी। यह फोटो उन्हीं लैपटॉप में बदली जाएंगी जो विभाग के कार्यालय में हैं। उपनिदेशक कार्यालयों में रखे सैकड़ों लैपटॉप बांटने के लिए रखे गए हैं।

 

गौरतलब है कि नई सरकार बनने के बाद अचानक लैपटॉप के वितरण पर रोक लगादी थी। इसकी वजह यह बताई गई कि लैपटॉप में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जगह नए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो अपलोड की जानी है।

विज्ञापन


बहरहाल, अब सरकार ने वीरभद्र की जगह जयराम ठाकुर की फोटो लैपटॉप में अपलोड करने के लिए कंपनी को निर्देश दे दिए हैं। कंपनी के कर्मचारी प्रदेश के सभी कार्यालयों में लैपटॉप में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की फोटो को अपलोड करेंगे।

विज्ञापन

मेधावियों को बांटे जाते हैं लैपटॉप

प्रदेश में जमा दो और दसवीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए डिजिटल योजना के तहत लैपटॉप बांटे किए जाते हैं। इस बार भी लैपटॉप का आवंटन विस चुनावों से पहले शुरू हुआ था। लेकिन जैसे ही आचार संहिता लागू हुई, आवंटन रोक दिया गया।

इसके बाद नौ नवंबर को मतदान होने के बाद 13 नवंबर से लैपटॉप आवंटन शुरू हुआ। लेकिन 18 दिसंबर को मतगणना में भाजपा को बहुमत मिला। इसके कुछ दिनों बाद लैपटॉप वितरण पर फिर से रोक लगा दी गई। उच्च शिक्षा निदेशालय फोटो अपलोड का काम जल्द पूरा करने की तैयारी में है।

जैसे ही कार्यालयों में बचे लैपटॉप में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की फोटो अपलोड हो जाएगी। वितरण शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कांगड़ा में सबसे ज्यादा लैपटॉप अभी तक कार्यालय में पड़े हैं। जबकि चंबा के उपनिदेशक कार्यालय में महज दो दर्जन लैपटॉप ही बांटे जाने हैं। 

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमर देव ने बताया कि कंपनी ने लैपटॉप में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की फोटो अपलोड की जाएगी। इसी वजह से लैपटॉप वितरण पर रोक लगाई गई है। कंपनी ने यह कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें